कौशाम्बी: सेंट फ्रांसिस स्कूल में स्टूडेंट स्कूल कैबिनेट का गठन एवं शपथ ग्रहण समारोह संपन्न,अमान अहमद को बनाया गया कॉलेज कैप्टन,
यूपी के कौशाम्बी जिले में सेंट फ्रांसिस स्कूल बेरुआ में छात्र नेतृत्व को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से स्टूडेंट स्कूल कैबिनेट का विधिवत गठन, शपथ ग्रहण एवं स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 48 सदस्यीय छात्र कैबिनेट को विद्यालय के प्रधानाचार्य जेराल्ड पी. डिसूजा ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
48 सदस्यों वाली स्टूडेंट कैबिनेट में अमान अहमद को कॉलेज कैप्टन, दिविता त्रिपाठी को वॉइस कॉलेज कैप्टन, आजाद यादव को स्पोर्ट्स कैप्टन, वंशिका केसरवानी स्पोर्ट कैप्टन, वैष्णवी मौर्य वॉइस सपोर्ट कैप्टन, अनमोल केसरवानी वाइस स्पोर्ट कैप्टन, कशिश चंद्रा हाउस कैप्टन फॉल्कन हाउस, प्रभाकर मिश्रा वॉइस हाउस कैप्टन फाल्कन हाउस, गौरव त्रिपाठी हाउस कैप्टन फ्लेमिंगो हाउस, नीरवीं केसरवानी वाइस हाउस कैप्टन फ्लेमिंगो हाउस, दिव्यांशु भूषण चौरसिया हाउस कैप्टन स्पार्टन हाउस, सौम्या यादव वॉइस हाउस कैप्टन स्पार्टन हाउस, जीत कुमार हाउस कैप्टन टाइटंस, मुनीर अखिल वॉइस हाउस कैप्टन टाइटंस, निशी यादव सेक्रेटरी, कशिश मिश्रा असिस्टेंट सेक्रेटरी, अक्षिता मिश्रा ट्रेजरर उन्नति केसरवानी असिस्टेंट ट्रेजरर, एलिजा खातून कल्चरल लीडर सीनियर ग्रुप, साक्षी मिश्रा कल्चरल लीडर जूनियर ग्रुप, मंतशा फातिमा असिस्टेंट कल्चरल लीडर सीनियर ग्रुप, आयुषी श्रीवास्तव असिस्टेंट कल्चरल लीडर जूनियर ग्रुप, मनुज आचार्य डिसिप्लिन हेड, रचित मिश्रा वॉइस डिसिप्लिन हेड, मानसी लक्ष्मी मिश्रा वाइस डिसिप्लिन हेड, रिया पटेल वाइस डिसिप्लिन हेड, शिवाजी यादव हेड मार्शल, अश्विक केसरवानी हेड मार्शल, यथार्थ केसरवानी स्क्वायर इंचार्ज, आश्रय केसरवानी वाइस स्क्वायर इंचार्ज, आयुषी त्रिपाठी वैलनेस हेड, अनामया केसरी वाइस वैलनेस हेड तथा दिव्यांश द्विवेदी, आदित्य कुमार पाल, आकाश कैथवास, अभिजीत बंधु, दीपक कुमार, हर्षित विश्वकर्मा, वैभव सिंह यादव, पियूष उपाध्याय, सिमरन कुशवाहा, शिवानी पाल, शिव शिवानी कुशवाहा, छाया, शिवानी पाल, विपाशु मौर्य, अंशिका मिश्रा, राधिका त्रिपाठी आदि को मार्शल पद की शपथ दिलाई गई।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यालय केवल शिक्षा प्राप्त करने का केंद्र नहीं, बल्कि जीवन के प्रत्येक उपयोगी गुण एवं जिम्मेदारियों को सीखने का सर्वोत्तम माध्यम है। उन्होंने कहा कि छात्र कैबिनेट विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, उत्तरदायित्व तथा सेवा भावना का विकास करती है और उन्हें एक आदर्श एवं जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा देती है।शपथ ग्रहण के उपरांत सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं सदस्यों का स्वागत किया गया। विद्यालय परिवार ने छात्र प्रतिनिधियों को उनके दायित्वों के सफल निर्वहन के लिए शुभकामनाएँ दीं।
अंत में स्कूल कैप्टन ने विद्यालय परिवार को विश्वास दिलाते हुए व्यक्त किया कि नवगठित छात्र कैबिनेट विद्यालय में अनुशासन, सहयोग एवं नेतृत्व की भावना को और अधिक सुदृढ़ करेगी।कार्यक्रम का सफल संचालन साक्षी कुशवाहा एवं वैभवी यादव ने किया।
इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएँ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।








