कौशाम्बी: वाराणसी से वडनगर तक की बाइक यात्रा अपने आप में एक भावनात्मक और प्रेरणादायी यात्रा है- धर्मराज मौर्य,
यूपी के कौशाम्बी जिले के विधानसभा चायल के तिल्हापुर मोड़ सहित जनपद के कई स्थानों पर जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य,प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधायक चायल पूजा पाल ने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री मोदी की कर्मभूमि वाराणसी से जन्मभूमि वडनगर गुजरात तक सेवा संकल्प अभियान कार्यक्रम के तहत बाइक यात्रा का स्वागत मंगलमय यात्रा की कामना की।
जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने बाइक यात्रा का उत्साहवर्धन एवं स्वागत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों की जनसेवा की गौरवपूर्ण साधना को समर्पित यह यात्रा सेवा,समर्पण और राष्ट्र भावना के संदेश को जन जन तक पहुंचाएगी एक ओर बाबा विश्वनाथ की पावन नगरी काशी,जहां से सनातन संस्कृति और राष्ट्र चेतना का प्रकाश पूरे विश्व को आलोकित करता है दूसरी ओर वडनगर,जहां एक साधारण परिवार में जन्म लेकर संघर्ष,परिश्रम और सेवा के मार्ग पर चलते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन की यात्रा प्रारंभ की।आज काशी से वडनगर तक निकल रही यह यात्रा एक संदेश लेकर जा रही है सेवा का संदेश,समर्पण का संदेश और राष्ट्र प्रथम के संकल्प का संदेश प्रधानमंत्री मोदी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा है। उन्होंने सार्वजनिक जीवन को व्यक्तिगत उपलब्धि का माध्यम नहीं,बल्कि जनसेवा का संकल्प बनाया। उन्होंने कहा कि गरीब,किसान,युवा,महिला,वंचित और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का प्रयास बहुत ही सराहनीय है।
प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधायक चायल पूजा पाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की यह यात्रा ने देश को यह संदेश दिया है कि राजनीति का वास्तविक उद्देश्य सत्ता नहीं,बल्कि सेवा और राष्ट्र निर्माण है। इसी भावना को जन-जन तक पहुंचाने के लिए भारतीय जनता पार्टी द्वारा सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। यह बाइक यात्रा गांव-गांव,बाजार-बाजार और जन-जन तक यह संदेश लेकर जाएगी कि सेवा ही संगठन की शक्ति है और जनकल्याण ही हमारा संकल्प है।हमारा संकल्प है कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास,सम्मान और शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचे। कोई गरीब अपने अधिकार से वंचित न रहे,कोई जरूरतमंद अकेला महसूस न करे और प्रत्येक कार्यकर्ता सेवा को अपने सार्वजनिक जीवन का माध्यम बनाए।
इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक व जिला महामंत्री राकेश पाण्डेय,नगर पालिका अध्यक्ष मंझनपुर बीरेंद्र सरोज फौजी,निवर्तमान विधायक मंझनपुर लाल बहादुर,शीतला प्रसाद पटेल,चेयरमैन अजुहा शांति कुशवाहा,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सिराथू लवकुश मौर्य सहित सम्मानित पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि,मण्डल अध्यक्ष, कार्यकर्ता उपस्थित रहें।








