मिनिस्ट्रीयल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ शाखा कौशाम्बी की नई कार्यकारिणी का निर्विरोध सर्वसम्मति से गठन

कौशाम्बी: मिनिस्ट्रीयल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ शाखा कौशाम्बी की नई कार्यकारिणी का निर्विरोध सर्वसम्मति से गठन,

उत्तर प्रदेशीय मिनिस्ट्रीयल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ, शाखा जनपद कौशाम्बी की नई कार्यकारिणी का गठन निर्विरोध एवं सर्वसम्मति से किया गया। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट/तहसील कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का चयन/गठन किया गया।

नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में राजीव रंजन को अध्यक्ष, भानु प्रताप सिंह को मंत्री, धारा सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा सुनील यादव को कनिष्ठ उपाध्यक्ष चुना गया। इसी प्रकार कमलेश कुमार प्रथम को कोषाध्यक्ष, अतुल कुमार त्रिपाठी को संगठन मंत्री, राकेश कुमार मौर्य को प्रचार-प्रसार मंत्री, राधा अग्रहरी को सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा मंत्री, चन्द्रपाल सिंह को ऑडिटर तथा सुनील सिंह को संयुक्त मंत्री बनाया गया।

तहसीलवार पदाधिकारियों में शैलेन्द्र श्रीवास्तव को तहसील अध्यक्ष मंझनपुर, अतुल तिवारी को तहसील मंत्री मंझनपुर, पवन श्रीवास्तव को तहसील अध्यक्ष चायल, सुरेश कुमार को तहसील मंत्री चायल, सुरेश सिंह को तहसील अध्यक्ष सिराथू, कमलेश कुमार द्वितीय को तहसील मंत्री सिराथू तथा सदाशिव को संरक्षक चुना गया।

कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों का चयन सर्वसम्मति से होने पर उपस्थित कर्मचारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) ओम प्रकाश द्वारा नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर उन्हें शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद प्रदान किया गया।

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने कर्मचारी हितों के लिए समर्पित भाव से कार्य करने तथा संगठन को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने का संकल्प व्यक्त किया। साथ ही कर्मचारियों की समस्याओं के नियमानुसार समाधान तथा आपसी समन्वय के साथ कार्य करने पर जोर दिया गया।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor