कौशाम्बी: नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी की 25 वर्षों की सार्वजनिक जीवन की यात्रा को संगीत एवं मंचन के माध्यम से दर्शकों के सामने रखा जाएगा-धर्मराज मौर्य,
भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की यात्रा पूर्ण होने पर भाजपा संगठन इसे सेवा संकल्प अभियान के रूप में मना रहा है, इसी संदर्भ में नमो सेवा एवं अनकही कहानियां कार्यक्रम के तहत आयोजित प्रेस वार्ता को प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधायक चायल पूजा पाल,जिला प्रभारी अमरनाथ यादव की उपस्थिति में जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने संबोधित किया।
नमो सेवा अनकही कहानियां कार्यक्रम के तहत आयोजित प्रेस वार्ता को जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने संबोधित करते हुए कहा कि नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी की 25 वर्षों की सार्वजनिक जीवन की यात्रा,राष्ट्रसेवा के प्रति उनका समर्पण,जनकल्याण के लिए गए प्रयासों तथा सुशासन के माध्यम से देश में आए व्यापक बदलावों को जीवंत और भावनात्मक रूप में प्रस्तुत किया जाएगा गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में उनके कार्यकाल से लेकर प्रधानमंत्री के रूप में देश की सेवा तक की यात्रा को संवाद अभिनय,संगीत और प्रभावशाली मंचन के माध्यम से दर्शकों के सामने रखा जाएगा।
उन्होंने बताया कि इस व्यापक अभियान के अंतर्गत पूरे जनपद में 93 स्थानों पर नाट्य मंचनों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है,जिसमें 03 इनडोर एवं 90 नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किए जाएंगे। प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों की सार्वजनिक सेवा यात्रा सेवा,सुशासन और राष्ट्र निर्माण को अपने जीवन का ध्येय बनाया है।नमो सेवा अनकही कहानियाँ केवल एक नाटक ही नहीं बल्कि प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन के उन प्रेरक प्रसंगों को मंच पर जीवंत करने का प्रयास है,जिनमें सेवा का संकल्प,राष्ट्र के प्रति समर्पण और अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की भावना दिखाई देती है नाट्य प्रस्तुति हमें यह समझने का अवसर देगी कि सार्वजनिक जीवन में वर्षों की यात्रा किस प्रकार निरंतर सेवा और जनकल्याण के संकल्प से जुड़ी रही। भारत की लोकतांत्रिक और सांस्कृतिक परंपरा में कला और रंगमंच सदैव जनजागरण तथा जनसंवाद के सशक्त माध्यम रहे हैं। इसी माध्यम से नमो सेवा अनकही कहानियाँ सेवा और सुशासन से जुड़े विचारों को समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचाने का प्रयास है।यह मंच हमें उस विचार से जोड़ेगा जिसमें अंत्योदय का अर्थ समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक अवसर और विकास पहुंचाना है।
इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक व जिला महामंत्री राकेश पाण्डेय,पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेमचंद्र चौधरी,जिला महामंत्री जगदीश सरोज,ज्योति केसरवानी,चेयरमैन सिराथू राजेंद्र कुमार भोला यादव,जिला मीडिया प्रभारी ज्ञानेंद्र साहू सहित पदाधिकारी,कार्यकर्ता उपस्थित रहें।








