बारिश के चलते गिरी घर की छत,दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

कौशाम्बी: बारिश के चलते गिरी घर की छत,दबकर बुजुर्ग महिला की मौत,

यूपी के कौशाम्बी जिले के मोहब्बतपुर पइंसा थाना क्षेत्र के उदहीन खुर्द गांव में भारी बारिश के बीच एक मकान की छत गिरने से 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई।

घटना शनिवार/रविवार की देर रात हुई, जब पत्थर की चटिया से बनी जर्जर छत अचानक भरभरा कर गिर गई। महिला मलबे में दब गई और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

मृतका की पहचान कलुई (60) पत्नी जुग्गी लाल के रूप में हुई है। छत गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने मलबा हटाकर महिला को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी।

ग्रामीणों ने बताया कि जिले में पिछले कई दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण मकान की पत्थर की चटिया वाली छत कमजोर हो गई थी। इसी कमजोरी के चलते बारिश के बीच यह हादसा हुआ।

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी सक्रिय हो गए। एसडीएम सिराथू और राजस्व विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची और निरीक्षण किया। टीम ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। एसडीएम ने पीड़ित परिवार को नियमानुसार सरकारी सहायता प्रदान करने की प्रक्रिया आरंभ कर दी है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor