कौशाम्बी: राजीव गांधी ने आधुनिक भारत के निर्माण,प्रौद्योगिकी विकास और जमीनी स्तर पर लोकतंत्र को मजबूत करने में निभाई थी ऐतिहासिक भूमिका : गौरव पाण्डेय,
यूपी के कौशाम्बी जिले के मंझनपुर में जिलाध्यक्ष कांग्रेस गौरव पाण्डेय के नेतृत्व में देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्व० राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनाईं। इस मौके पर ओसा स्थित वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के बीच जाकर फल,मिठाई एवं दवाएं वितरित की गई कार्यक्रम में वृद्धाश्रम के संचालक आलोक राय भी उपस्थित रहे।
इस दौरान जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय ने कहा कि स्व० राजीव गांधी जी ने संचार और IT क्रांति: भारत में कंप्यूटर, टेलीकॉम और सूचना प्रौद्योगिकी के विस्तार का श्रेय उन्हें ही जाता है । उन्होंने ‘सी-डॉट’ (C-DOT) की स्थापना की और पूरे देश में पीसीओ (PCO) का जाल बिछाया,जिससे गाँव-गाँव तक संचार व्यवस्था पहुँची ।
सत्ता के विकेंद्रीकरण के लिए वे 73वें और 74वें संविधान संशोधन (पंचायती राज व्यवस्था) लेकर आए, जिससे गाँवों और शहरों में स्थानीय निकायों को संवैधानिक दर्जा और शक्तियां प्राप्त हुईं ।युवाओं को देश की मुख्यधारा की राजनीति में सीधे भागीदार बनाने के लिए उन्होंने 1989 में 61वें संविधान संशोधन के जरिए वोट देने की उम्र 21 से घटाकर 18 वर्ष कर दी । और तमाम देश के लिए हितकारी योजनाओं को बढ़ावा दिया, देश आज भी उनके द्वारा किए गए महान कार्यों को याद करता है आज उनकी पुण्यतिथि पर हम उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व प्रदेश सचिव रामबहादुर त्रिपाठी,जिला उपाध्यक्ष राम सूरत रैदास,जिला सचिव हेमन्त रावत, नगर अध्यक्ष चरवा निक्की पाण्डेय नगर अध्यक्ष मंझनपुर संगीता कोरी,सोसल मीडिया जिलाध्यक्ष सचिन पाण्डेय,इंद्रपाल रैदास, बिफई लाल,रोहित सिंह,राहुल यादव,अनिल मिश्रा सहित तमाम लोग मौजूद रहे।








