कौशाम्बी: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के रायबरेली संसदीय क्षेत्र आगमन पर जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय ने की मुलाकात, जिले में हो रहे जन आंदोलनों की दी जानकारी,
देश की संसद में नेता विपक्ष एवं कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी से कौशाम्बी जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय ने रायबरेली में मुलाकात की, उन्होंने जिले की राजनीतिक स्थिति और संगठन की मजबूती और जनहित के मुद्दों पर चर्चा की, राहुल गांधी को कौशाम्बी में संगठन सृजन अभियान की सफलता की रिपोर्ट बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को जोड़ने और स्मार्ट मीटर,पेट्रोलियम पदार्थों में बेतहाशा वृद्धि महंगाई जैसे मुद्दों पर चल रहे आंदोलनों की जानकारी दी।
नेता विपक्ष राहुल गांधी ने जिले में कांग्रेस को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए गौरव पाण्डेय के प्रयासों की सराहना की । उन्होंने ने कहा कि जनता के मुद्दों को लेकर संघर्ष जारी रहना चाहिए।
मुलाकात के बाद जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय ने कहा कि राहुल गांधी का मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा है । राहुल गांधी देश में शोषित गरीबों की मजबूत आवाज हैं वो हमेशा देश की जनता के अधिकार की लड़ाई लड़ी है और आगे भी जन अधिकारों की लड़ाई लड़ते रहेंगे और हम सब उनके नेतृत्व में संघर्ष करेंगे।
इस मुलाकात के दौरान में मुख्य रूप से पूर्व प्रदेश सचिव रामबहादुर त्रिपाठी,पूर्व अध्यक्ष तलत अज़ीम,कोषाध्यक्ष अदील जाफरी,सोसल मीडिया जिलाध्यक्ष सचिन पाण्डेय, नगर अध्यक्ष चरवा निक्की पाण्डेय आदि मौजूद रहे।








