आर्य पब्लिक स्कूल मंझनपुर में समर कैंप 2026 का भव्य शुभारंभ

कौशाम्बी: आर्य पब्लिक स्कूल मंझनपुर में समर कैंप 2026 का भव्य शुभारंभ,

यूपी के कौशाम्बी जिले के मंझनपुर,भडेसर स्थित आर्य पब्लिक स्कूल के प्रांगण में गुरुवार को समर कैंप 2026 का विधिवत शुभारंभ प्रधानाचार्य अभिषेक सिंह द्वारा किया गया।इस शुभ अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक ऋषि कुशवाहा भी उपस्थित रहे। उन्होंने समस्त छात्र-छात्राओं को अपनी शुभकामनाएँ दीं तथा अपने प्रेरणादायक उद्बोधन में बच्चों को समय का सदुपयोग कर नई विधाएँ सीखने हेतु प्रोत्साहित किया।

कार्यक्रम का आरंभ दीप प्रज्वलन एवं माँ सरस्वती की पूजा-अर्चना से हुआ। इसके पश्चात छात्राओं द्वारा माँ सरस्वती वंदना पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया गया, जिसने सभी को भाव-विभोर कर दिया।

इसके उपरांत प्रधानाचार्य ने विभिन्न पाठ्यक्रमों की कक्षाओं का फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया। अपने प्रेरणादायक उद्बोधन में उन्होंने कहा कि समर कैंप विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए एक सुनहरा अवसर है। उन्होंने बच्चों को अनुशासन, मेहनत और लगन से सभी गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।

उद्घाटन समारोह के बाद खेल गतिविधियों के अंतर्गत क्रिकेट, वॉलीबॉल तथा खो-खो के मैत्री मैचों का आयोजन किया गया। शैक्षणिक गतिविधियों में कंप्यूटर कक्षाएँ तथा इंग्लिश स्पोकन क्लास का भी शुभारंभ हुआ।समर कैंप में कला-शिल्प, नृत्य, योग, संगीत, विज्ञान प्रयोग आदि अनेक रचनात्मक गतिविधियाँ संचालित की जाएँगी।

इस अवसर पर समस्त शिक्षक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor