कौशाम्बी: कौशाम्बी में संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों का तीन महीने से नहीं मिला वेतन,हड़ताल और प्रदर्शन कर जताई नाराजगी,सौंपा ज्ञापन,
यूपी के कौशाम्बी जिले में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत संविदा पर तैनात डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर चले गए हैं। उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के आवाहन पर जिले के समस्त संविदा कर्मियों ने काम बंद कर विरोध प्रदर्शन किया।
स्वास्थ्य कर्मचारियों का आरोप है कि पिछले दो महीने से अधिक समय बीत जाने के बावजूद उन्हें वेतन नहीं मिला है, जिससे आर्थिक संकट गहरा गया है। संविदा कर्मचारियों का कहना है कि वे बच्चों की फीस तक जमा नहीं कर पा रहे हैं और रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करना मुश्किल हो गया है। इसके साथ ही कर्मचारियों ने एक काम, एक समान वेतन की मांग भी उठाई है। हड़ताल के चलते जिले की स्वास्थ्य सेवाओं पर असर पड़ता दिखाई दे रहा है।
स्वास्थ्य कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सीएमओ को सौंपकर जल्द मांगें पूरी करने की अपील की है।








