भरवारी के सिंघिया में अचानक सड़क गिर पड़ा भारी भरकम पेड़,भरवारी मंझनपुर मार्ग जाम,लोग रास्ता खाली कराने में जुटे

कौशाम्बी: भरवारी के सिंघिया में अचानक सड़क गिर पड़ा भारी भरकम पेड़,भरवारी मंझनपुर मार्ग जाम,लोग रास्ता खाली कराने में जुटे,

यूपी के कौशाम्बी जिले के नगर पालिका परिषद भरवारी के सिंघिया में एक भारी भरकम पेड़ अचानक से सड़क पर गिर पड़ा,सड़क पर गुजर रहे लोगों ने पेड़ को गिरते देखा तो हड़कंप मच गया,गनीमत रही कि उस पेड़ के नीचे कोई नहीं आया,अन्यथा बड़ा हादसा हो जाता।पेड़ के गिरने से भरवारी से मंझनपुर मार्ग पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया,लोग अब रास्ता बदलकर दूसरे रास्ते से मंझनपुर जा रहे है।पेड़ गिरने की सूचना पर सभासद प्रतिनिधि शंकर लाल पहुंचे और लोगों की मदद से रास्ता खाली करवाने में जुटे हुए है।

मामला कोखराज थाना क्षेत्र के नगर पालिका परिषद भरवारी के वार्ड नंबर 15 देहदानी रमाशंकर नगर सिंघिया मेहता डिग्री कॉलेज के पीछे वाले के गेट का है जहा सुबह एक आम का भारी भरकम पेड़ अचानक से सड़क पर गिर पड़ा,अचानक से पेड़ गिरता देख गुजर रहे लोगों में हड़कंप मच गया,वाहन चालकों और ग्रामीणों में दहशत फैल गई और अफरा तफरी मच गई,गनिमी रही की पेड़ की जड़ में कोई नहीं आया और किसी को कोई जनहानि नहीं हुई।

घटना की सूचना पर वार्ड के सभासद प्रतिनिधि शंकर लाल पहुंचे और लोगों की मदद से रास्ता खाली करवाने में जुटे हुए है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor