कौशाम्बी: खेत की तरफ जा रहे किसान की करंट से मौत,परिजनों में मचा कोहराम,
यूपी के कौशाम्बी जिले में अपने खेत की तरफ जा रहे किसान की करंट लगने से मौत हो गई,परिजनों को जैसे ही इसकी जानकारी हुई मौके पर पहुंचे और अस्पताल ले गए,जहा डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया,बुजुर्ग किसान की मौत से परिजनों में कोहराम मचा गया,घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
घटना कोखराज थाना क्षेत्र के बिसारा गांव की है जहा के निवासी किसान लल्लू यादव (75) सुबह अपने खेतों की तरफ गए थे। गांव के ही सिद्ध नाथ पांडेय के निजी नलकूप में बारिश की वजह से सीलन आ गई थी, जिसकी वजह से हाई टेंशन करंट उतर आया। इस बात की जानकारी उन्हें नहीं थी वह जैसे ही वह नलकूप की तरफ गए, तो करंट की चपेट में आ गए। करंट से झुलसता देख स्थानीय लोगों ने विद्युत उपकेंद्र फोन कर लाइट कटाई। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने शरीर की जांच करने के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया।
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुटी हुई है।








