डीएम ने बट बंधुरी रसूलीपुर माइनर का स्थलीय निरीक्षण कर नहर संचालन की स्थिति का लिया जायजा

कौशाम्बी: डीएम ने बट बंधुरी रसूलीपुर माइनर का स्थलीय निरीक्षण कर नहर संचालन की स्थिति का लिया जायजा,

यूपी के कौशाम्बी डीएम डॉ. अमित पाल ने बुधवार को बट बंधुरी रसूलीपुर माइनर का स्थलीय निरीक्षण कर नहर संचालन की स्थिति का जायजा लिया।

डीएम ने निरीक्षण के दौरान माइनर में पानी का प्रवाह न पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिशासी अभियंता सिंचाई को दूरभाष पर निर्देशित किया कि रोस्टर के अनुसार नहरों का नियमित एवं प्रभावी संचालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि किसानों को सिंचाई के लिए किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

डीएम ने सहायक अभियंता, लघु सिंचाई एवं परियोजना निदेशक,डी.आर.डी.ए. को निर्देशित किया कि संयुक्त रूप से बट बंधुरी रसूलीपुर माइनर के संचालन का स्थलीय सत्यापन कर विस्तृत आख्या उपलब्ध कराएं।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor