कौशाम्बी: हरियाणा से लौटे युवक का गांव के सामने रेलवे ट्रैक पर मिला क्षत विक्षत शव,युवक की हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक पर रखे जाने की जताई जा रही आशंका,
यूपी के कौशाम्बी जिले में हरियाणा से कमाकर लौटे युवक का गांव के सामने DEFC रेलवे ट्रैक पर क्षत विक्षत शव मिलने से सनसनी मच गई,घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया,घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों ने देखा तो युवक का शव दो टुकड़ों में पड़ा हुआ था,जिससे परिजनों ने युवक की हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक पर रखे जाने की आशंका जताई है।घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुटी हुई है।
घटना कोखराज थाना क्षेत्र के गिरसा स्थित DEFC रेलवे लाइन की है जहा गांव का ही शिव कुमार पुत्र भैया लाल पासी उम्र लगभग 20 वर्ष हरियाणा में रहकर काम करता था,वह कल हरियाणा से घर के लिए निकला था और रात में परिजनों से उसकी बात हुई तो उसने बताया था कि वह आज सुबह पहुंच जाएगा,वह सुबह गांव तक आया और उसका दो टुकड़ों में शव रेलवे ट्रैक कर मिला है।
युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है,परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जताई है,पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है।








