कौशाम्बी: आपरेशन चक्रव्यूह के तहत महेवाघाट थाना पुलिस टीम ने जिला बदर आरोपी को किया अरेस्ट,
यूपी के कौशाम्बी डीएम द्वारा 25.05.2026 को आरोपी मनीष सेन पुत्र चम्पा सेन निवासी ग्राम हटवा अब्बासपुर थाना महेवा घाट को जिला बदर किया गया था। इसके संबंध में आरोपी को नोटिस तामीला कराते हुए अवगत कराया गया था एवं नियमानुसार डुग-डुगी बजाकर गांव में प्रचार प्रसार भी किया गया था।
वही 18.08.2026 को थाना महेवाघाट पर मुखबिर द्वारा सूचना दी गयी कि जिलाबदर आरोपी मनीष सेन अपने घर पर आया हुआ है। सूचना के आधार पर थाना महेवाघाट पुलिस टीम ने मनीष सेन पुत्र चम्पा सेन को शाहपुर के भवनसुरी मार्ग से अरेस्ट कर लिया। गिरफ्तारी के आधार पर धारा 3/10 गुण्डा नियंत्रण अधिनियम पंजीकृत किया गया। विधिक कार्यवाही के पश्चात आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।








