कौशाम्बी में रोशनी की मौत मामले ने फिर पकड़ा तूल, कब्र से निकालकर दोबारा पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

कौशाम्बी: कौशाम्बी में रोशनी की मौत मामले ने फिर पकड़ा तूल, कब्र से निकालकर दोबारा पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव,

यूपी के कौशाम्बी जिले के सराय अकिल थाना क्षेत्र के रसूलपुर टप्पा गांव में 25 वर्षीय रोशनी की मौत का मामला एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। 15 अगस्त को रोशनी का शव फंदे पर लटका मिला था। मामले में आई पहली पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिंग बताया गया था, लेकिन मायके पक्ष ने रिपोर्ट पर सवाल उठाते हुए पति और सास-ससुर पर दहेज हत्या का आरोप लगाया था।मायके पक्ष की शिकायत के बाद मामले में नया मोड़ आया है।

डीएम के आदेश पर शुक्रवार को पुलिस और मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में रोशनी के शव को कब्र से बाहर निकाला गया। इसके बाद शव को दोबारा पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की गई।दोबारा पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद अब इसकी रिपोर्ट का इंतजार है। नई रिपोर्ट से रोशनी की मौत की परिस्थितियों को लेकर स्थिति और स्पष्ट होने की उम्मीद है। वहीं, मामले को लेकर पुलिस भी आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।अब दोबारा पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद ही मौत की वजह को लेकर तस्वीर साफ हो सकेगी।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor