नियुक्ति पत्र पाकर खिले नवनियुक्त आयुष चिकित्सको के चेहरे

कौशाम्बी

मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश में नवनियुक्त आयुष चिकित्सको के नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया।लाइव प्रसारण के बाद जिले में नवनियुक्त 05 आयुष डॉक्टरों को डीएम अमित कुमार सिंह, सिराथू विधायक शीतला प्रसाद ने नियुक्ति पत्र वितरित किये।नवनियुक्त आयुष चिकित्सको डॉक्टर अनूप चतुर्वेदी, डॉक्टर शिखा सिंह,डॉक्टर प्रियंका सिंह,डॉक्टर ज्ञानेश्वर सिंह एवम डॉक्टर भूपेंद्र मणि त्रिपाठी को नियुक्ति पत्र वितरित किया गया।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor