कल्याणकारी दिवस के रूप में बसपा मनाएगी बसपा मुखिया का जन्मदिवस

कौशाम्बी

बसपा मुखिया पूर्व मुख्यमंत्री का जन्मदिन 15 जनवरी को बसपा की जिला यूनिट कल्याणकारी दिवस के रूप में मनाएगी।जिसके लिए पूरी तैयारी कर ली गई है।बसपा जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार ने जिले के सभी सेक्टर प्रभारी, जिला,विधानसभा, सेक्टर, बूथ के साथ सभी सहयोगी, कार्यकर्ता, समर्थक एवं पूर्व के पदाधिकारी,प्रधान,क्षेत्र पंचायत सदस्य, जिलापंचायत सदस्य सहित उन सभी कौशाम्बी जनपद के वासियों से अपील की है कि कौशाम्बी को नई पहचान दिलाने वालीं बहुजन नायिका आयरन लेडी उ0 प्र0 की पूर्व मुख्यमंत्री बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री बहन कु0 मायावती जी के 65वें जन्म दिवस (जनकल्याणकारी) 15जनवरी 2021 दिन शुक्रवार को समय सुबह 9 बजे से पार्टी कार्यालय ओसा में मनाया जाएगा जिसमे बहन जी के सम्मान में जनपद के सभी बसपा समर्थक भारी से भारी संख्या में पहुँच कर आये हुए मुख्य अतिथि के विचारों को सुनने की कृपा करें।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor