भवन्स मेहता महाविद्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में  काव्य पाठ प्रतियोगिता का आयोजन

कौशाम्बी

भवन्स मेहता महाविद्यालय भरवारी में भारत रत्न अटल पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में  काव्य पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

छात्र- छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रतियोगिता के प्रारम्भ में महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. रूबी चौधरी ने पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. विवेक कुमार त्रिपाठी, डॉ. श्वेता यादव, डॉ. उमा जायसवाल, डॉ. पंकज कुमार श्रीवास्तव, डॉ. विमलेश कुमार सिंह यादव, डॉ. श्रद्धा तिवारी, डॉ. निति मिश्रा, डॉ. लक्ष्मीकांत मिश्र, डॉ. आदिल, डॉ. सी. पी. श्रीवास्तव, डॉ. राहुल राय, डॉ. धर्मेंद्र अग्रहरि, डॉ. महेंद्र उपाध्याय और डॉ. दीपक कुमार ने काव्य पाठ प्रतियोगिता के अवसर पर उपस्थित हो छात्र-छात्राओं का उत्साह वर्धन किया।

 

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor