प्राथमिक विद्यालय चक हिंगोई में आयोजित हुआ तिथि भोजन,ABSA ने परखी भोजन की गुणवत्ता

कौशाम्बी: प्राथमिक विद्यालय चक हिंगोई में आयोजित हुआ तिथि भोजन,ABSA ने परखी भोजन की गुणवत्ता,

यूपी के कौशाम्बी जनपद में विद्यालयों में बच्चों को पौष्टिक एवं गुणवत्तापूर्ण मध्यान्ह भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शनिवार को प्राथमिक विद्यालय, चक हिंगोई में तिथि भोजन का आयोजन किया गया।

ABSA प्रमोद कुमार ने विद्यालय पहुंचकर छात्र-छात्राओं के साथ मध्यान्ह भोजन किया। उन्होंने स्वयं भोजन ग्रहण कर भोजन की गुणवत्ता, स्वाद एवं स्वच्छता को परखा तथा विद्यालय में बच्चों को उपलब्ध कराए जा रहे मध्यान्ह भोजन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

उन्होंने विद्यालय के शिक्षकों एवं संबंधित कर्मियों को निर्देशित किया कि बच्चों को प्रतिदिन स्वच्छ, पौष्टिक एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराया जाए। भोजन तैयार करने एवं परोसने के दौरान साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए तथा शासन की मंशा के अनुरूप मध्यान्ह भोजन योजना का प्रभावी संचालन सुनिश्चित किया जाए।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor