कांग्रेस पार्टी ने जिलाध्यक्ष चयन के लिए छत्तीसगढ़ सरकार के पूर्व मंत्री शिव कुमार दहरिया को बनाया कौशाम्बी जिले का केंद्रीय पर्यवेक्षक

उत्तर प्रदेश: कांग्रेस पार्टी ने जिलाध्यक्ष चयन के लिए छत्तीसगढ़ सरकार के पूर्व मंत्री शिव कुमार दहरिया को बनाया कौशाम्बी जिले का केंद्रीय पर्यवेक्षक,

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार उत्तर प्रदेश में संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत नए जिला अध्यक्षों के चयन की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है।

इसी क्रम में कौशाम्बी जिले के लिए छत्तीसगढ़ सरकार के पूर्व मंत्री शिव कुमार दहरिया को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।वह जिले में संगठन के पदाधिकारियों, वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से संवाद कर जिला अध्यक्ष चयन की प्रक्रिया को संपन्न कराएंगे।

केंद्रीय पर्यवेक्षक के सहयोग हेतु प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने मंजु संत, मनिंदर मिश्रा एवं रज्जन दूबे को प्रदेश पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त किया है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor