तीन साल बाद भी नहीं बन सकी छह करोड़ की सड़क,ग्रामीणों ने शुरू किया जल सत्याग्रह,बोले- निर्माण शुरू होने तक जारी रहेगा आंदोलन

कौशाम्बी: तीन साल बाद भी नहीं बन सकी छह करोड़ की सड़क,ग्रामीणों ने शुरू किया जल सत्याग्रह,बोले- निर्माण शुरू होने तक जारी रहेगा आंदोलन,

यूपी के कौशाम्बी जिले।के विकासखंड नेवादा की ग्राम सभा पुरखास में शनिवार को जर्जर सड़क और अधूरे निर्माण कार्यों को लेकर ग्रामीणों का जल सत्याग्रह दूसरे चरण में भी जारी रहा। सुबह नौ बजे शुरू हुआ प्रदर्शन शाम चार बजे तक चलता रहा, लेकिन कोई जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा।

धरना स्थल पर पहुंचे जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि एवं समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय सिंह पटेल ने बताया कि पुरखास से मोहम्मदाबाद तक करीब पांच किलोमीटर सड़क का निर्माण ग्रामीण अभियंत्रण विभाग (आरईएस) द्वारा 6.11 करोड़ रुपये की लागत से होना था। सड़क के रखरखाव के लिए पांच वर्ष का प्रावधान भी किया गया है।

उन्होंने आरोप लगाया कि सड़क का टेंडर तीन वर्ष पहले स्वीकृत हो चुका है। एक वर्ष पूर्व मोहम्मदाबाद में उन्होंने पांच दिन और चार रात तक अनिश्चितकालीन धरना दिया था, जिस दौरान विभाग ने लिखित आश्वासन भी दिया, लेकिन आज तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ।
इसी के विरोध में पुरखास स्थित इंडियन गैस एजेंसी के पास जल सत्याग्रह किया गया। आंदोलनकारियों ने स्पष्ट कहा कि जब तक सड़क निर्माण शुरू नहीं होगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

प्रदर्शन में आसिफ अंसारी, समाजसेवी अक्कू, सुधांशु, नीरज कुमार गुप्ता, सुभाष, अभिषेक सिंह, बृजेश सिंह, राजेश सिंह, अनिल सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।धरने के दौरान सराय अकिल पुलिस मौके पर तैनात रही। वहीं प्रदर्शन के कारण कुछ समय तक आवागमन भी प्रभावित रहा।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor