कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद प्रियंका गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने जरूरतमंदों को बांटे कंबल

कौशाम्बी,

कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद प्रियंका गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने जरूरतमंदों को बांटे कंबल,

यूपीं के कौशाम्बी जिले में कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय के नेतृत्व में वायनाड कि सांसद एवं कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का जन्मदिन गरीबों को कंबल वितरण कर एवं केक काटकर मनाया गया।

वही नगर पालिका भरवारी में ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव वायनाड की सांसद आदरणीय प्रियंका गांधी जन्मदिन लड्डू बांट कर मनाया गया एवं जरूरतमंद जनता व गरीबों के बीच में ठंड से बचने के लिए कंबल वितरण किया गया।

इस अवसर पर पार्टी जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय ने पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद प्रियंका गांधी को पूरे जिला कांग्रेस कमेटी कौशाम्बी की तरफ से जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दी,एवं ईश्वर से यह कामना भी की, कि दीदी का आशीर्वाद हम सभी पर इसी तरह बना रहे और आगे भी हम सब को दीदी के मार्गदर्शन और कांग्रेस पार्टी व पार्टी के झंडे को सड़क– सड़क गली-गली तक पहुंचाने का काम करेंगे।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव प्रभारी कौशाम्बी राजेश साहनी ने सांसद प्रियंका गांधी का जन्मदिन केक काटकर कौशाम्बी की समस्त जनता के साथ मिल कर मनाया और बधाई दी।

इस मौके पर बोलते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष कौशाम्बी तलत अजीम ने कहा कि प्रियंका गांधी एक ऐसी नेत्री हैं जिन्होंने महिलाओं को उत्तर प्रदेश में 50% की भागीदारी दी थी एवं लड़की हूं लड़ सकती का नारा दिया था, ऐसी महान शख्सियत को हम आज उनके जन्मदिन पर बहुत-बहुत बधाई देते हैं।

इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष अकरम जका ने भरवारी की जनता को धन्यवाद देते हुए कांग्रेस के विचारों को एवं प्रियंका गांधी जी के द्वारा किए गए कार्यों को जनता को बताया एवं दीदी को जन्मदिन की बधाई दी।

इस मौके पर बोलते हुए जिला महासचिव व कार्यक्रम के आयोजक मोहम्मद आरिफ ने राष्ट्रीय महासचिव सांसद प्रियंका गांधी जी का जन्मदिन बड़ी धूमधाम के साथ मनाया व गरीबों में कंबल वितरण करते हुए कांग्रेस के विचारों को बताया वह प्रियंका गांधी के द्वारा किए गए कार्यों को दर्शाया।

इस मौके पर पूर्व सचिव रामबहादुर त्रिपाठी, युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष अलकमा उस्मानी, NSUI के नवनिर्वाचित प्रदेश उपाध्यक्ष अमित द्विवेदी “आजाद”, उदय यादव, NSUI जिलाध्यक्ष सैफ मंसूरी, संगठन महासचिव दीपक पाण्डेय”बाबू” जी, अब्बान, प्रदेश सचिव शारूख , नूरुत जमा, हेमंत रावत, सचिन पाण्डेय सोशल मीडिया अध्यक्ष, तबरेज अहमद, असरफ, सरफराज, हैदर, शान, खुर्शीद आलम, अजमल, अमन, वीरेंद्र त्रिपाठी, सिकंदर सिंह, अनिल सेन, असद, मिजान, जमशेद, पण्डित जी, मंजीत, उस्मान, अनिल यादव, सोनू यादव लगभग सैकड़ो की संख्या में कौशांबी कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor