सकिपा नेताओं ने मनाई स्वामी विवेकानंद की जयंती,कहा आधुनिक भारत के युगपुरुष थे स्वामी विवेकानंद

कौशाम्बी,

सकिपा नेताओं ने मनाई स्वामी विवेकानंद की जयंती,कहा आधुनिक भारत के युगपुरुष थे स्वामी विवेकानंद,

यूपी के कौशाम्बी जिले में समर्थ किसान पार्टी के तत्वावधान में पार्टी नेताओं ने चायल तहसील के मनौरी बाजार में स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई। इस अवसर पर पार्टी नेताओं ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हे नमन किया और उनके महान व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए उन्हें आधुनिक भारत का युगपुरुष बताया।

पार्टी नेता मनोज सोनी की अगुवाई में रविवार 12 जनवरी को चायल तहसील के मनौरी बाजार में सकिपा नेताओं ने स्वामी विवेकानन्द की जयंती मनाई। इस अवसर आसपास के कई गांवो के पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए। मौजूद रहे लोगों ने स्वामी विवेकानन्द के विषय में विचार साझा किया।

इस अवसर पर पार्टी नेता मनोज सोनी ने कहा कि स्वामी विवेकानन्द आधुनिक भारत के युग पुरुष थे। उन्होंने विश्वभर में प्राचीन भारतीय संस्कृति की नव अलख जगाई। आगे कहा कि स्वामी विवेकानंद महान प्राचीन भारतीय संस्कृति के आधुनिक ध्वजवाहक थे। उन्होंने विश्वभर में प्राचीन अध्यात्मिक चेतना और प्राचीन भारतीय दर्शन की नवस्थापना की। वे युवाओं के सर्वकालिक प्रेरणास्रोत थे। आगे कहा कि ऐसे महान व्यवक्तित और मां भारती के अमर सपूत को उनके जन्मदिवस पर हम उन्हे नमन करते हैं।

इस अवसर पर सुभाष केसरवानी, हिमांशु वर्मा, सचिन वर्मा, अमित केसरवानी, ज्ञान दिवाकर, पंकज कुमार, राजेंद्र प्रसाद, पृथ्वीराज सिंह, वसीम अहमद आदि मौजूद रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor