होमगार्ड परीक्षा के दौरान ADG प्रयागराज जोन ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण,संबंधित को दिए आवश्यक निर्देश 

कौशाम्बी: होमगार्ड परीक्षा के दौरान ADG प्रयागराज जोन ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण,संबंधित को दिए आवश्यक निर्देश,

यूपी के कौशाम्बी जिले में आयोजित उ0प्र0 होमगार्ड्स एनरोलमेंट की लिखित परीक्षा को शुचितापूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी वातावरण में सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु ADG प्रयागराज जोन ज्योति नारायण ने जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। ADG ने जनपद के समस्त परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित कराए जाने के निर्देश दिए है।

भ्रमण के दौरान ADG प्रयागराज जोन ने परीक्षा केंद्रों पर तैनात पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा की शुचिता एवं पारदर्शिता बनाए रखने हेतु पूरी सतर्कता बरती जाए तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता या अनुचित साधनों के प्रयोग पर कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। साथ ही अभ्यर्थियों की सुगम एवं व्यवस्थित प्रवेश प्रक्रिया, पहचान सत्यापन, CCTV निगरानी एवं सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के भी निर्देश दिए। भ्रमण के दौरान एसपी सत्यनारायण प्रजापत मौजूद रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor