कौशाम्बी: कौशाम्बी पुलिस ने CEIR पोर्टल की मदद से 23 लाख कीमत के एक टैबलेट सहित 102 गुम मोबाइल बरामद कर लोगो को सौंपे,लोगो ने कहा धन्यवाद कौशाम्बी पुलिस,
यूपी के कौशाम्बी जिले की सर्विलांस पुलिस टीम ने एक बार फिर सराहनीय कार्य करते हुए CEIR पोर्टल पर दर्ज गुमशुदा,स्नेचिंग,चोरी किए गए एक टैबलेट सहित 102 एंड्राइड मोबाइल फोन को बरामद कर उनके असली मालिकों को सौंपे है। लोगोंके यह मोबाइल कहीं किसी का मोबाइल मेले में गिरा था तो किसी का बाजार में खो गया था और किसी का घर से चोरी कर लिया गया था।
वही सैनी कोतवाली क्षेत्र के सौराई गांव के NEET की तैयारी करने वाले एक छात्र दुर्गेश ने बताया कि वह घर पर पढ़ाई कर रहा था,अचानक से कोई उसका टैबलेट 5 फरवरी को उठा ले गया था,उसने बहुत खोजा l किन नहीं मिला,जिसकी शिकायत उसने पुलिस और CEIR पोर्टल पर की,पुलिस तीन ने उसके टेबलेट को खोज निकाला और उसको फोन आया तो वह खुश हो गया।एसपी साहब ने आज उसे यह टेबलेट सौंपा है।उसने कौशाम्बी एसपी सत्यनारायण प्रजापत सहित सभी पुलिस टीम को इसके लिए धन्यवाद दिया है।
एसपी सत्यनारायण प्रजापत एवं एएसपी अमिता सिंह ने लोगो को पुलिस ऑफिस में बुलाकर उनके मोबाइल उनको सौंपी गई।मोबाइल वापस मिलते ही लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे। गौरतलब है कि मोबाइल बरामदगी के मामले में कौशाम्बी पुलिस पहले भी कई बार पूरे प्रदेश में अव्वल स्थान पर रह चुकी है।
एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि कौशाम्बी जिले के अलग-अलग थानों में CEIR पोर्टल के माध्यम से गुम हुए मोबाइल की शिकायतें दर्ज कराई गई थीं। पुलिस की सर्विलांस टीम और साइबर टीम ने सक्रियता दिखाते हुए तकनीकी जांच के जरिए कुल 102 मोबाइल फोन ट्रेस किए और बरामद कर लिए। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत लगभग 23 लाख रुपये बताई जा रही है।पुलिस ऑफिस में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान सभी मोबाइल उनके असली मालिकों को सुपुर्द किए गए। मोबाइल वापस पाकर लोगों ने कौशाम्बी पुलिस को धन्यवाद देते हुए आभार जताया और कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उनका खोया मोबाइल वापस मिल पाएगा।वही एसपी एवं एएसपी ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र भी सौंपा है एवं आने वाले समय में और अधिक उपलब्धता प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया है।








