कौशाम्बी में एक साल से घर में बंधक बनाकर रखा गया था हिरण,समाजसेवी ने वन विभाग की मदद से छुड़ाया

कौशाम्बी: कौशाम्बी में एक साल से घर में बंधक बनाकर रखा गया था हिरण,समाजसेवी ने वन विभाग की मदद से छुड़ाया,

यूपी के कौशाम्बी जिले में एक युवक ने एक साल से अपने घर में बंधक बनाकर एक हिरण को रखा हुआ था,समाजसेवी विनय पंडा को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी,वन विभाग की टीम पहुंची और छापा मारकर हिरण को मुक्त कराया गया।हिरन को वन विभाग की टीम लेकर चली गई और उक्त युवक पर कार्रवाई में जुटी हुई है।

मामला सैनी कोतवाली क्षेत्र के नादेमाई अझुवा का है जहा के राम लाल पासी पुत्र मेवालाल ने अपने घर पर एक हिरण को लगभग एक साल से बंधक बनाकर रखा हुआ था,समाजसेवी विनय पंडा को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने पहले पता किया और इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारी को दी,वन विभाग रेंजर निखिलेश चौरसिया से बात करने के बाद वन दरोगा मनोज कुशवाहा, सिपाही अजय कुमार कुशवाहा साथ में राम सिंह यादव एवं गंगा गोमती संस्था गंगा गोमती समाजसेवी संगठन व वन विभाग संयुक्त टीम मिलकर छापा मारा और हिरण को मुक्त कराया गया।

वन विभाग की टीम हिरण को लेकर चली गई और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई में जुट गई है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor