रोजगार मेले में 145 अभ्यर्थियों ने किया प्रतिभाग,87 का हुआ चयन

कौशाम्बी: रोजगार मेले में 145 अभ्यर्थियों ने किया प्रतिभाग,87 का हुआ चयन,

यूपी के कौशाम्बी जिला सेवायोजन कार्यालय के माध्यम से गुरुवार को कौशल विकास मिशन प्रशिक्षण केन्द्र, मंझनपुर रोड के परिसर में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया।

यह जानकारी जिला सेवायोजना अधिकारी प्रवीण कुमार यादव ने देते हुए बताया कि रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की कंपनियाॅं यथा-टाटाफिएट ने 45 चयन, मुषाशी आटोमोटिव ने 19 चयन एस0आई0एस0 सिक्योरिटी ने 03 चयन एवं जी.डी.एक्स सिक्योरिटी ने 20 चयन किये। रोजगार मेले में कुल 145 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor