कौशाम्बी: भाजपा सरकार देश के छात्रों के भविष्य से कर रही खिलवाड़: गौरव पाण्डेय,
यूपी के कौशाम्बी जिले के चायल विधानसभा अन्तर्गत नगर पंचायत चरवा में कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा चलाए जा रहे छात्रों की गूंज कार्यक्रम के तहत हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।
इस दौरान छात्रों के बीच जिलाध्यक्ष कांग्रेस गौरव पाण्डेय ने अपनी बातों को रखा और कहा कि यह कार्यक्रम हमारे नेता राहुल गांधी द्वारा शुरू किया गया एक राष्ट्रव्यापी छात्र अभियान और संवाद कार्यक्रम है,जो मुख्य रूप से पेपर लीक, परीक्षा में धांधली,महंगी शिक्षा और बेरोजगारी के मुद्दों पर केंद्रित है। कार्यक्रम के दौरान छात्रों को यह संदेश दिया कि वे देश का भविष्य हैं और उनके सपनों को पेपर लीक,भ्रष्टाचार व महंगी शिक्षा के जरिए नीलाम नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने छात्रों से एकजुट होकर अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ने को कहा।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष दीपक पाण्डेय,उदय यादव,जिला महासचिव सुरेन्द्र शुक्ला, भुलई सरोज,सोसल मीडिया जिलाध्यक्ष सचिन पाण्डेय,शिक्षक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष विनोद पाण्डेय,नगर अध्यक्ष चरवा निक्की पाण्डेय,विपिन पाल,अमित पाण्डेय,कैलाश केसरवानी,गुलज़ारी केसरवानी,अनिल केसरवानी,आर्यन कुमार,रामसिंह यादव,भारत यादव,प्रवीण कुमार, हरिश्चन्द्र सिंह,विपिन त्रिपाठी, राकेश पाल,सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।








