आर्य पब्लिक स्कूल में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत हुआ पौधरोपण

कौशाम्बी: आर्य पब्लिक स्कूल में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत हुआ पौधरोपण,

यूपी के कौशाम्बी जिले में आर्य पब्लिक स्कूल मंझनपुर में एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत विद्यालय प्रबन्धक , प्रधानाचार्य द्वारा बच्चों के साथ व्यापक पौधों का रोपण किया गया।

विद्यालय के प्रबंधक ऋषि कुशवाहा ने प्रकृति से जुड़े रहने और मां के नाम पर प्रतिवर्ष कम से कम एक पौधा लगाने की अपील की। प्रधानाचार्य अभिषेक सिंह ने कहा कि एक पौधा आने वाली पीढ़ी को हरियाली और स्वच्छ भविष्य की सौगात देगा।

एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के माध्यम से मातृ सम्मान के साथ प्रकृति संरक्षण का संदेश भी दिया गया। इसका उद्देश्य जनभागीदारी को बढ़ावा देना और हरित भविष्य की नींव रखना हैइस अभियान के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, हरित आवरण में वृद्धि, भू-जल संरक्षण तथा स्वच्छ, हरित एवं स्वस्थ वातावरण के निर्माण में प्रभावी योगदान सुनिश्चित किया जा रहा है।

इस अभियान में विजय कुमार, अल्का गौतम सहित समस्त स्टाफो ने वृक्षारोपण कर समस्त अभिभावकों व जनपदवासियों से अपील की है कि वे ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान से जुड़कर अधिकाधिक वृक्षारोपण करें। साथ ही, लगाए गए पौधों के संरक्षण का संकल्प लें, जिससे आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, हरित एवं सुरक्षित पर्यावरण सुनिश्चित किया जा सके।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor