कौशाम्बी: स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में फार्माकोलॉजी की प्रायोगिक परीक्षा शुरू,
यूपी के कौशाम्बी स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी, लखनऊ के अंतर्गत एमबीबीएस 2024-25 बैच की फार्माकोलॉजी विषय की प्रायोगिक परीक्षा शनिवार से शुरू हुई। परीक्षा दो दिनों 19 एवं 20 सितंबर तक आयोजित की जा रही है।
पहले दिन A बैच के 50 विद्यार्थियों ने प्रायोगिक परीक्षा में प्रतिभाग किया। वहीं 20 सितंबर को B बैच के 50 विद्यार्थियों की प्रायोगिक परीक्षा आयोजित की जाएगी।
परीक्षा में बाह्य परीक्षक के रूप में डॉ. आर.के. चौरसिया, विभागाध्यक्ष, फार्माकोलॉजी विभाग, मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज, प्रयागराज; डॉ. एस.एस. केसरी, विभागाध्यक्ष, फार्माकोलॉजी विभाग, स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, बस्ती तथा डॉ. मनोज सिंह, यूनाइटेड मेडिसिटी, प्रयागराज ने सहभागिता की। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. हरिओम कुमार सिंह भी परीक्षक के रूप में उपस्थित रहे।
प्रायोगिक परीक्षा पूर्ण शुचिता, पारदर्शिता एवं सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराई जा रही है। परीक्षा के सफल आयोजन में डॉ. आत्मिक सिंह, डॉ. प्रशांत एवं डॉ. नसीम का विशेष सहयोग रहा।








