प्राथमिक विद्यालय सपहा में धूमधाम से मनाया गया संविधान दिवस, छात्रों और शिक्षकों ने ली उद्देशिका की शपथ

कौशाम्बी: प्राथमिक विद्यालय सपहा में धूमधाम से मनाया गया संविधान दिवस, छात्रों और शिक्षकों ने ली उद्देशिका की शपथ,

यूपी के कौशाम्बी जिले के प्राथमिक विद्यालय सपहा विकास खण्ड मूरतगंज में संविधान दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर छात्रों और शिक्षकों ने भारत के संविधान की उद्देशिका की शपथ ग्रहण की।

कार्यक्रम में बच्चों को भारत की एकता, अखंडता, प्रभुता, समता तथा लोकतंत्र के विषय में विस्तार से बताया गया। शिक्षकों ने संविधान के महत्व और मौलिक कर्तव्यों के बारे में बच्चों को जागरूक किया।

इस कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक लकी वर्मा, सहायक अध्यापक दिलीप वर्मा, विनोद सिंह, नाहिद फातमा, शिक्षा मित्र सहित सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor