कौशाम्बी में स्कूली बच्चों से भरी ऑटो पलटी, कई बच्चे घायल

कौशाम्बी: कौशाम्बी में स्कूली बच्चों से भरी ऑटो पलटी, कई बच्चे घायल,

यूपी के कौशाम्बी जिले में शनिवार को स्कूली बच्चों से भरी एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। दुर्घटना में ऑटो सवार कई स्कूली बच्चे घायल हो गए।

बताया जा रहा है कि ऑटो में विद्या साइंस पब्लिक स्कूल के बच्चे सवार थे। हादसा मनौरी इलाके में हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल बच्चों को ऑटो से बाहर निकाला।

घटना पिपरी थाना क्षेत्र के मनौरी की है जहा स्कूली बच्चों से भरी एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गई।जिसमे कई बच्चे घायल हो गए।

सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई। घायल बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। हादसे के बाद परिजनों में भी अफरा-तफरी मच गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor