कौशाम्बी: कौशाम्बी में स्कूल के लिए घर से निकली कक्षा आठ की दो छात्राएं गायब,सड़क किनारे मिली साइकिल और ड्रेस,पुलिस जांच में जुटी,
यूपी के कौशाम्बी जिले के महेवाघाट थाना क्षेत्र में शुक्रवार को सुबह घर से स्कूल जाने के लिए निकली कक्षा 8 की दो छात्राएं अचानक अधूरे रास्ते से लापता हो गई, स्कूल से वापस न लौटने पर घर वालों ने खोजबीन शुरू कर दी,खोजबीन के दौरान पता चला कि पश्चिमशरीरा से बैरागीपुर रोड पर स्थित हरभजन बाबा मंदिर परिसर पर संदिग्ध अवस्था में एक साइकिल एवं स्कूली ड्रेस पड़े दिखाई दिए है, संदेह होने पर पुलिस को सूचना दी गई । मौके पर पुलिस ने पहुंच कर छान बीन शुरू कर दी अभी तक किशोरियों का कोई पता नहीं चला।
पूरे मामले में सीओ कौशाम्बी अरूण कुमार शुक्ला का कहना है परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही लड़कियों की साइकिल व एक अन्य लड़की का स्कूल ड्रेस पुलिस ने शुक्रवार की शाम को ही बरामद कर लिया था। इसके साथ ही लापता हुई लड़कियों के परिजनों का जब मोबाइल चेक किया गया तो गूगल चैट में चित्रकूट से दिल्ली जाने वाली ट्रेन के बारे में सर्च करना पाया गया है। फिलहाल पुलिस ने परिजनों से फोटो प्राप्त कर चित्रकूट व दिल्ली की रेलवे पुलिस से भी सम्पर्क किया है। इसके साथ ही दो टीमें लापता लड़कियों को खोजने में लगी हुई है।








