कौशाम्बी: डीएम ने GST डिप्टी कमिश्नर,मंडी समिति सचिव का वेतन रोकने एवं सीएम डैश बोर्ड में खराब रैंकिंग पर खनन अधिकारी के विरुद्ध शासन को पत्र लिखने के दिए निर्देश,
यूपी के कौशाम्बी डीएम डॉ.अमित पाल ने उदयन सभागार में कर-करेत्तर एवं राजस्व कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।
डीएम ने वाणिज्यकर की समीक्षा के दौरान लक्ष्य के सापेक्ष अपेक्षित प्रगति न पाए जाने पर नारजगी प्रकट करते हुए उपायुक्त वाणिज्यकर का वेतन रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने परिवहन विभाग की समीक्षा के दौरान सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी को डग्गामार वाहनों एवं ओवरलोडिंग वाहनों के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
उन्होंने स्टॉम्प एवं रजिस्ट्रेशन, खनन, विद्युत, वन विभाग, मण्डी, आबकारी एवं नगर निकाय के राजस्व वसूली की प्रगति की समीक्षा के दौरान सभी सम्बन्धित अधिकारियों से कहा कि कार्ययोजना बनाकर लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व वसूली में प्रगति सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने सीएम डैशबोर्ड की रैंकिग में मण्डी आवक इण्डीकेटर में रैंकिग ठीक न पाए जाने पर सभी सचिव, मण्डी समिति का वेतन रोकने के निर्देश दिए। इसी प्रकार उन्होंने खनन में रैंकिग ठीक न पाए जाने पर जिला खनन अधिकारी के विरूद्ध कार्यवाही के लिए शासन को पत्र प्रेषित करने के निर्देश दिए।
डीएम ने तहसीलवार आर.सी. वसूली की प्रगति की समीक्षा के दौरान आर.सी. वसूली में अपेक्षित प्रगति न पाए जाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए सभी तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार से आगामी बैठक तक प्रगति लाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने अंश निर्धारण एवं वरासत के लम्बित प्रकरणों को भी शीघ्र निस्तारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने राजस्व वादों के निस्तारण की प्रगति की समीक्षा के दौरान सभी SDM एवं तहसीलदारों को राजस्व वादों के निस्तारण में प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने सम्बन्धित SDM को सम्भावित बाढ़ के दृष्टिगत सभी आवश्यक कार्यवाही तैयारियाॅ समय से सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।
बैठक में एडीएम (वि./रा.) शालिनी प्रभाकर एवं एडीएम (न्यायिक) ओम प्रकाश सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहें।








