कौशाम्बी: योग सप्ताह की शुरुआत पर वृद्धाश्रम में बुजुर्गों ने किया योगाभ्यास,
यूपी के कौशाम्बी जिले में वृद्धाश्रम में योग सप्ताह का शुभारंभ उत्साहपूर्वक किया गया। आश्रम में रह रहे बुजुर्गों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया गया।
प्रबंधक आलोक राय ने बताया कि नियमित योग करने से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बेहतर रहता है। योग तनाव को कम करने, शरीर को सक्रिय रखने तथा सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाने में सहायक है। उन्होंने सभी बुजुर्गों से प्रतिदिन योग करने का आग्रह किया।
बुजुर्गों को उनकी आयु और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए सरल योगासन, गहरी श्वास, अनुलोम-विलोम और ध्यान का अभ्यास कराया। बुजुर्गों ने भी पूरे उत्साह के साथ योग सत्र में भाग लिया और इसे अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।
वृद्धाश्रम प्रबंधक आलोक राय ने बताया कि योग सप्ताह के दौरान प्रतिदिन विभिन्न स्वास्थ्यवर्धक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा, जिससे बुजुर्गों के शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक स्वास्थ्य को बेहतर बनाया जा सके।इस अवसर पर आश्रम के कर्मचारी, एवं अन्य लोग भी उपस्थित रहे।
“स्वस्थ तन, शांत मन और खुशहाल जीवन के लिए योग को अपनाएं।”








