नगर पालिका भरवारी ईओ सुनील मिश्रा का शासन ने बदायूं किया ट्रांसफर

कौशाम्बी,

नगर पालिका भरवारी ईओ सुनील मिश्रा का शासन ने बदायूं किया ट्रांसफर,

यूपी के कौशाम्बी जिले के नगर पालिका परिषद भरवारी में वर्तमान में दो ईओ की तैनाती थी,तत्कालीन ईओ सुनील मिश्रा को शासन ने बदायूं जनपद के ककराला नगर पालिका में ट्रांसफर कर दिया है,वही अब शासन की तरफ से भेजे गए ईओ राम सिंह को सम्पूर्ण चार्ज मिल गया है।

पिछले एक महीने से नगर पालिका परिषद भरवारी में ईओ की तैनाती को लेकर घमासान मचा हुआ था,अध्यक्ष ने सस्पेंड ईओ सुनील मिश्रा को हाईकोर्ट के स्थगनादेश के क्रम में शासन के नियमो के विपरीत ज्वाइन करा लिया था,वही उसी दिन शासन द्वारा बांदा से ट्रांसफर होकर आए ईओ राम सिंह को अध्यक्ष द्वारा ज्वाइन नही कराने पर ईओ राम सिंह ने ADM कार्यालय में ड्यूटी ज्वाइन कर ली थी।

तभी से नगर पालिका परिषद भरवारी में दो ईओ की तैनाती हो गई थी,लेकिन वित्तीय अधिकार किसी भी ईओ को नही मिल सका था,जिसके चलते नगर पालिका क्षेत्र का विकास अवरूद्ध हो गया था और कर्मचारियों का वेतन भी नही जारी हो पा रहा था,जिससे क्षेत्र में समस्याएं बढ़ गई थी।

वही तैनाती को लेकर शासन स्तर पर दोनो ईओ लड़ रहे थे,शासन ने शनिवार को ईओ सुनील मिश्रा को बदायूं जनपद के ककराला नगर पालिका ट्रांसफर कर दिया है,जिसके बाद अब शासन से भेजे गए ईओ राम सिंह को नगर पालिका परिषद भरवारी का संपूर्ण चार्ज मिल जाएगा और विकास कार्य और कर्मचारियों का वेतन जारी हो सकेगा।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor