बहुचर्चित भारत यादव हत्याकांड के दो और 5 हजार के इनामिया आरोपी अरेस्ट,मुख्य आरोपी पहले ही भेजा जा चुका है जेल

कौशाम्बी: बहुचर्चित भारत यादव हत्याकांड के दो और 5 हजार के इनामिया आरोपी अरेस्ट,मुख्य आरोपी पहले ही भेजा जा चुका है जेल,

यूपी के कौशाम्बी जिले के करारी थाना क्षेत्र के अड़हरा गांव में हुई भारत यादव हत्याकांड के दो अन्य 5- 5 हजार के इनामिया आरोपियों को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है और जेल भेज दिया है,हत्या का मुख्य आरोपी अशोक पांडे पूर्व में ही जेल भेजा जा चुका है।

एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने जानकारी देते हुए बताया कि 19 अप्रैल को थाना करारी अंतर्गत ग्राम अडहरा में हत्या की घटना के संबंध में मुख्य आरोपी अशोक पांडे को अरेस्ट कर जेल भेजा जा चुका है,आज थाना करारी पुलिस ने 2 नामजद इनामिया आरोपी अशोक पांडे के बेटे आकाश पाण्डेय एवं अंकित पाण्डेय को अरेस्ट कर न्यायालय भेजा गया है जहा से उन्हे जेल भेज दिया गया।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor