एसपी ने प्रवक्ता (पुरुष/महिला) राजकीय इंटर कॉलेज (प्रारंभिक) परीक्षा-2025 के परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

कौशाम्बी: एसपी ने प्रवक्ता (पुरुष/महिला) राजकीय इंटर कॉलेज (प्रारंभिक) परीक्षा-2025 के परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण,

यूपी के कौशाम्बी जिले में रविवार को लोक सेवा आयोग प्रयागराज द्वारा आयोजित प्रवक्ता (पुरुष/महिला) राजकीय इंटर कॉलेज (प्रारंभिक) परीक्षा-2025 के दृष्टिगत एसपी सत्यनारायण ने जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान एसपी ने केंद्रों पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्कता एवं निष्पक्षता के साथ ड्यूटी संपादित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।इस दौरान परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की गई एवं परीक्षा जनपद में सकुशल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराई गई।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor