विश्व रक्तदान दिवस पर विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित,लोगो को रक्तदान के लिए किया गया प्रेरित

कौशाम्बी: विश्व रक्तदान दिवस पर विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित,लोगो को रक्तदान के लिए किया गया प्रेरित,

यूपी के कौशाम्बी जिले में विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर ग्राम भैला मकदुमपुर में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित ग्रामीणों को रक्तदान के महत्व, उसके स्वास्थ्य लाभों तथा जरूरतमंद लोगों के जीवन की रक्षा में रक्तदान की भूमिका के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही सभी को स्वैच्छिक रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित असिस्टेंट लीगल एड एंड डिफेंस काउंसिल तिलक नारायण, वन स्टॉप सेंटर की शशि त्रिपाठी, क्षेत्रीय लेखपाल पंकज मौर्य, ग्राम प्रधान सविता देवी एवं पाराविधिक स्वयंसेवक निलेश कुमार, मनीषा दिवाकर तथा कृष्णा कपूर ने अपने विचार व्यक्त करते हुए रक्तदान को महादान बताया और लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर गांव के सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे और सभी ने समाजहित में रक्तदान एवं विधिक जागरूकता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor