तहसील में फरियादियों से अभद्रता करने वाले दो लेखपालों पर गिरी गाज,प्रभारी मंत्री के आदेश पर SDM ने किया सस्पेंड

कौशाम्बी: तहसील में फरियादियों से अभद्रता करने वाले दो लेखपालों पर गिरी गाज,प्रभारी मंत्री के आदेश पर SDM ने किया सस्पेंड,

यूपी के कौशाम्बी जिले में शनिवार को पहुंची प्रभारी मंत्री कृष्णा पासवान एक्शन मोड में दिखाई दी,पत्रकारों की शिकायत पर सिराथू तहसील परिसर में घरौनी बनवाने आए फरियादी से अभद्रता करने वाले दो लेखपालों सुनील द्विवेदी और कमल सिंह को प्रभारी मंत्री के आदेश पर सिराथू SDM योगेश गौड़ ने सस्पैंड कर दिया है।फरियादी से अभद्रता और रिश्वत मांगने के आरोप में यह कार्रवाई की गई है।लेखपालों के सस्पेंड होने से प्रशासनिक गलियारे में हड़कंप मचा हुआ है।

मामला सिराथू तहसील परिसर का है जहा 9 जून को भदवा गांव निवासी किसान राम भवन अपनी घरौनी की जानकारी लेने लेखपाल कमल सिंह के पास गए थे। राम भवन का आरोप है कि लेखपाल कमल सिंह ने उनसे 5,000 रुपये की मांग की। जब राम भवन के मोबाइल फोन को जेब में देखकर लेखपाल को वीडियो बनाने का शक हुआ, तो उन्होंने अभद्रता करते हुए उनका मोबाइल तोड़ दिया। आरोप है कि साथी लेखपाल सुनील द्विवेदी ने राम भवन को अपशब्द कहते हुए 20 जूते मारने की धमकी भी दी थी। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।

वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए एसडीएम सिराथू ने मामले की जांच तहसीलदार को सौंपी थी। तहसीलदार सिद्धांत कुमार की जांच रिपोर्ट के आधार पर शनिवार शाम यह निलंबन की कार्रवाई की गई।

वही कौशाम्बी सांसद पुष्पेंद्र सरोज ने भी शनिवार को सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर इस घटना की निंदा करते हुए कार्रवाई की मांग की थी।

शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने के अवसर पर आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान पत्रकारों के फरियादी को लेखपालों द्वारा जूते मारने की वायरल वीडियो के सवाल पर उन्होंने SDM को जांच के आदेश दिए थे,जिसके बाद SDM सिराथू योगेश कुमार गौड़ ने लेखपालों पर सस्पेंशन की कार्रवाई की।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor