कौशाम्बी: विश्व रक्तदाता दिवस पर मेडिकल कॉलेज में एसपी ने रक्तदान शिविर का किया शुभारंभ,
यूपी के कौशाम्बी जिले में विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारंभ एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने फीता काटकर किया।
इस अवसर पर एसपी ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रक्तदान एक महादान है, जिससे जरूरतमंद लोगों का जीवन बचाया जा सकता है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों को स्वेच्छा से रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया तथा समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।
इस रक्तदान शिविर में रक्तदान करने वाले व्यक्तियों को एसपी ने प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। साथ ही उपस्थित लोगों को नियमित रक्तदान करने एवं दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने के संबंध में जागरूक किया।
इस दौरान मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ हरिओम कुमार सिंह सहित तमाम चिकित्साधिकारी उपस्थित रहे।








