कौशाम्बी: कौशाम्बी में दिखा विशालकाय अजगर, ग्रामीणों में मचा हड़कंप,आबादी के पास अजगर दिखाई देने से दहशत, वन विभाग को दी गई सूचना,
यूपी के कौशाम्बी जिले के संदीपन घाट थाना क्षेत्र के आलमचंद गांव में शनिवार रात उस समय हड़कंप मच गया, जब आबादी वाले इलाके के पास ग्रामीणों को एक विशालकाय अजगर दिखाई दिया। अजगर को देखते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। विशालकाय सांप को देखकर लोग सहम गए और आसपास के घरों में रहने वाले लोगों में दहशत का माहौल बन गया।
ग्रामीणों के मुताबिक अजगर काफी बड़ा था और गांव के आबादी वाले क्षेत्र के नजदीक दिखाई दिया। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। अजगर के गांव में होने की खबर फैलते ही देर रात तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
ग्रामीणों ने एहतियात के तौर पर बच्चों और अन्य लोगों को मौके से दूर रहने की हिदायत दी। साथ ही अजगर को सुरक्षित पकड़ने के लिए वन विभाग को सूचना दी गई। ग्रामीणों ने वन विभाग से जल्द मौके पर पहुंचकर अजगर को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ने की मांग की है, ताकि किसी तरह की अनहोनी से बचा जा सके।








