कौशाम्बी: बाइक क्या टच हो गई,पड़ोसियों के बीच हो गई मारपीट,सगे भाइयों पर कर दी फायरिंग,घायल मेडिकल कॉलेज में भर्ती,
यूपी के कौशाम्बी जिले कस्बे महज बाइक टच हो जाने पर शनिवार को रात पड़ोसियों के बीच जमकर मारपीट शुरू हो गई।बताया जा रहा है कि इस दौरान एक पक्ष की तरफ से तमंचे से दो राउंड फायरिंग की गई। गोलीबारी की घटना में दो सगे भाई मामूली तौर पर घायल हुए हैं। पीड़ित पक्ष की तरफ से पुलिस को तहरीर दी गई है। वहीं हमलावर पक्ष से कुछ लोगों को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी करारी भेजा गया है।
घटना करारी थाना क्षेत्र के स्थानीय कस्बे की है जहा प्रयागराज के धूमनगंज क्षेत्र के मरियाडीह निवासी शीबू चमनगंज मुहल्ले में किराए का मकान लेकर रहता है। शनिवार की रात शीबू का आजाद नगर मुहल्ला निवासी मोइनउद्दीन से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर शीबू ने करारी में ही रहने वाले कुछ रिश्तेदारों की मदद से मोउनउद्दीन को पीटने लगा। शोरगुल सुन मोइनउद्दीन का भाई मोइसउद्दीन बीच-बचाव के लिए पहुंचा तो उसे भी पीटा गया। इस दौरान हमलावरों की तरफ से तमंचे से दो राउंड फायरिंग भी कई। फायर की आवाज सुन स्थानीय लोग सकते में आ गए। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस दोनों भाइयों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है।
मोइस का कहना है कि गोली उसकी कमर में लगी है। मामले में मोउनउद्दीन की मां शाहीन ने हमलावरों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। चर्चा रही कि आरोपित पक्ष के लोग नशे के लती है। नशे को लेकर ही विवाद हुआ था। इस संबंध मेंं थाना प्रभारी संजय सिंह का कहना है कि दहशत फैलाने के लिए फायरिंग की गई थी। मारपीट में सगे भाइयों को मामूली चोट आई है। फिलहाल घायलों को इलाज के लिए भेजा गया है। तहरीर के हिसाब के केस दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।








