सावित्री बाई फुले की मनाई गई जयंती

कौशाम्बी

नगर पालिका परिषद भरवारी के सिंघिया में सावित्रीबाई ज्योतिराव फूले की जयंती मनाई गई। सावित्रीबाई की जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया गया।कार्यक्रम के दौरान समाजसेवी लवकुश मौर्य ने कहा कि सावित्रीबाई फूले देश की पहली महिला शिक्षिका थी। इनका विवाह मात्र नौ वर्ष की आयु में ज्योतिराव फूले के साथ हो गया था। उस समय सावित्रीबाई अशिक्षित थी। उनके पति ने ही इन्हें शिक्षा दी। उस समय महिलाओं को स्कूल कालेज भेजना अच्छा नहीं माना जाता था। सावित्रीबाई ने अपने पति के साथ मिलकर लड़कियों के लिए स्कूल खोलकर उन्हें शिक्षा के प्रति प्रेरित किया। समाज के विरोध के बावजूद उन्होंने अपने कदम पीछे नहीं हटाए। इस अवसर पर क्षेत्र के तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे।

 

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor