कौशाम्बी: ABVP की नगर इकाई मंझनपुर ने चलाया स्वच्छता अभियान,प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक,
यूपी के कौशाम्बी जिले में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के नगर इकाई मंझनपुर के कार्यकर्ताओं ने मंझनपुर स्थित डाइट मैदान में SFD (Students for Development) के अंतर्गत स्वच्छता अभियान चलाया । अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं ने मैदान एवं आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता की तथा लोगों को प्लास्टिक के बढ़ते उपयोग से पर्यावरण एवं पृथ्वी पर पड़ रहे दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया।
कार्यकर्ताओं ने लोगों से अपील की कि वे सिंगल यूज प्लास्टिक का कम से कम प्रयोग करें , कूड़ा निर्धारित स्थान पर डालें और अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखें। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक का अत्यधिक उपयोग आज पर्यावरण के लिए गंभीर चुनौती बन चुका है। प्लास्टिक मिट्टी, जल और जीव-जंतुओं के लिए नुकसानदायक होने के साथ-साथ हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए भी चिंता का विषय है।
इस अवसर पर नगर मंत्री दीपक राजपूत ने समाज को संदेश दिया कि स्वच्छ और स्वस्थ पर्यावरण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का दायित्व है।विद्यार्थियों और युवाओं को पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आकर समाज में जागरूकता फैलाने का आह्वान किया गया।
अभियान के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और प्लास्टिक मुक्त समाज के लिए निरंतर जनजागरूकता अभियान चलाए जाएंगे।
इस अभियान में विभाग संगठन मंत्री अश्वनी कुमार सिंह, जिला संयोजक सुशील सोनकर, नगर मंत्री दीपक राजपूत, पुनीत मौर्य, सुमित मौर्य, सौरभ मौर्य, अभिषेक कुमार, शिवा त्रिपाठी,शुभम राज,अविरल मौर्य सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।








