कौशाम्बी,
राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य एवम बद्रिका आश्रम हिमालय के जगदगुरु शंकराचार्य वासुदेवानंद सरस्वती का आशीर्वाद लेने उमड़े भक्त,
राममंदिर ट्रस्ट अयोध्या के सदस्य व बद्रिका आश्रम हिमालय के जगदगुरु शंकराचार्य वासुदेवानंद सरस्वती मंगलवार को एमपी के पन्ना से वापस जाते समय कौशाम्बी पहुंचे, वह सरसवां ब्लॉक के पूबरशरीरा निवासी अपने अनुयायी बेनी प्रसाद मिश्र के घर आए, यहां पर बेनी प्रसाद मिश्र व परिवार के अन्य लोगों ने उनका पूरे सम्मान के साथ स्वागत और सत्कार किया। जगदगुरु के आने की खबर फैली तो आसपास के तमाम लोग भी जुट गए और उनका आशीर्वाद लिया।
पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के चलते तमाम भक्तों को मायूसी भी हाथ लगी। बताते हैं कि बेनी प्रसाद मिश्र की बेटी की बुधवार को शादी है। जगदगुरु ने बेनी प्रसाद को गुरुदीक्षा तो डोली में बैठने जा रही उनकी बेटी को आशीष दिया। इस मौके पर अभिषेक मिश्रा, विनीत, राजा तिवारी, श्रीकृष्ण पांडेय, सुभाष पांडेय, भास्कर सिंह, अजय पांडे गब्बर सिंह शिवसागर दुबे सुधाकर गर्ग लाला सिंह मुकुल आदि मौजूद रहे।








