MBBS प्रथम प्रोफेशनल परीक्षा में कौशाम्बी मेडिकल कॉलेज का शानदार प्रदर्शन, 99% रहा परिणाम, सेकेंड बैच के उत्कृष्ट प्रदर्शन से महाविद्यालय में खुशी का माहौल

कौशाम्बी: MBBS प्रथम प्रोफेशनल परीक्षा में कौशाम्बी मेडिकल कॉलेज का शानदार प्रदर्शन, 99% रहा परिणाम, सेकेंड बैच के उत्कृष्ट प्रदर्शन से महाविद्यालय में खुशी का माहौल,

यूपी के कौशाम्बी जिले के स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के एमबीबीएस सेकेंड बैच (2025-26) ने अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी, लखनऊ द्वारा आयोजित प्रथम प्रोफेशनल एमबीबीएस परीक्षा में 99 प्रतिशत शानदार परीक्षा परिणाम प्राप्त कर महाविद्यालय का गौरव बढ़ाया है।

इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. हरिओम कुमार सिंह ने सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह शानदार परिणाम विद्यार्थियों की मेहनत, लगन एवं अनुशासन के साथ-साथ शिक्षकों के निरंतर मार्गदर्शन और समर्पण का परिणाम है।

प्रथम प्रोफेशनल एमबीबीएस की शैक्षणिक तैयारी में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले एनाटॉमी विभाग के डॉ. राकेश शुक्ला एवं डॉ. धर्मेंद्र मिश्रा, फिजियोलॉजी विभाग की डॉ. सरस्वती जायसवाल, डॉ. शारदा सिंह एवं डॉ. शिवम बिश्नोई तथा बायोकेमिस्ट्री विभाग के डॉ. अंकित तिवारी सहित सभी फैकल्टी सदस्यों को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।

महाविद्यालय प्रशासन ने सभी सीनियर रेजिडेंट, जूनियर रेजिडेंट एवं समस्त टीचिंग स्टाफ के महत्वपूर्ण योगदान की भी सराहना की। सामूहिक प्रयासों से प्राप्त इस उपलब्धि को महाविद्यालय परिवार ने गौरवपूर्ण क्षण बताया।

प्राचार्य ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि यह सफलता उनके चिकित्सा शिक्षा के सफर की महत्वपूर्ण शुरुआत है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को भविष्य में भी इसी मेहनत और समर्पण के साथ आगे बढ़ने तथा एक कुशल एवं संवेदनशील चिकित्सक बनने के लिए शुभकामनाएं दी

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor