मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना एवं भारत टैक्सी का शुभारम्भ,60 प्रतिशत वार्षिक ब्याज दर पर मिलेगा दीर्घकालीन कृषि यंत्र

कौशाम्बी: मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना एवं भारत टैक्सी का शुभारम्भ,60 प्रतिशत वार्षिक ब्याज दर पर मिलेगा दीर्घकालीन कृषि यंत्र,

प्रदेश के किसानों को दीर्घकालीन कृषि ऋण उपलब्ध कराने वाले उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक द्वारा किसानों को कृषि ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना के अन्तर्गत किसानों को ऋण पर ब्याज अनुदान का लाभ भी प्रदान किया जाएगा।

मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना, भारत टैक्सी, उर्वरक एप एवं कोआपरेटिव डेटा सेंटर के शुभारम्भ कार्यक्रम का लाइव प्रसारण उदयन सभागार में उपस्थित लोगों द्वारा देखा एवं सुना गया।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य, चेयरमैन जिला सहकारी बैंक प्रयागराज शिवमोहन मौर्य, चेयरमैन डिस्ट्रिक्ट कोआपरेटिव फेडरेशन चन्द्र दत्त शुक्ला तथा सीडीओ विनोद राम त्रिपाठी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मंझनपुर एवं सिराथू बैंक शाखा के 10 ऐसे लाभार्थी किसानों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया, जिनके द्वारा ऋण की किस्तों का समय से भुगतान किया जा रहा है।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने प्रदेश सरकार द्वारा किसानों के हित में संचालित मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना पर प्रकाश डालते हुए जनपद के किसानों से योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।

सीडीओ विनोद राम त्रिपाठी ने सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए जनपद के किसानों को योजनाओं का लाभ दिलाने तथा हर संभव सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor