कौशाम्बी के सभी विकास खण्डों में आयोजित होगा रोजगार मेला,पढ़े कहा किस तारीख को होगा आयोजन

कौशाम्बी: कौशाम्बी के सभी विकास खण्डों में आयोजित होगा रोजगार मेला,पढ़े कहा किस तारीख को होगा आयोजन,

यूपी के कौशाम्बी जिले में शिक्षित अभ्यर्थियों को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश मिशन माध्यम से सेवा संकल्प अभियान के अन्तर्गत ब्लाक स्तर पर जिला सेवायोजन कार्यालय, कौशाम्बी के माध्यम से रोजगार मेला एवं कैरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम का आयोजन-विकास खण्ड सरसवां में 25 सितम्बर को पूर्वान्ह 10ः30 बजे से किया जाएगा।

इसी प्रकार विकास खण्ड कौशाम्बी में 28 सितम्बर, विकास खण्ड नेवादा में 29 सितम्बर, विकास खण्ड चायल में 30 सितम्बर, विकास खण्ड मूरतगंज में 01 अक्टूबर, विकास खण्ड कड़ा में 03 अक्टूबर एवं विकास खण्ड मंझनपुर में 05 अक्टूबर को प्रातः 10ः30 बजे से रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी अपने समस्त अभिलेखों की छायाप्रति के साथ प्रातः 10.30 प्रतिभाग कर सकते हैं।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor