प्रधानमंत्री मोदी का व्यक्तित्व संघर्ष की ऊर्जा,सेवा की साधना और राष्ट्रनिर्माण का संकल्प है-जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य

कौशाम्बी: प्रधानमंत्री मोदी का व्यक्तित्व संघर्ष की ऊर्जा,सेवा की साधना और राष्ट्रनिर्माण का संकल्प है-जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य,

यूपी के कौशाम्बी जिले के नगर पालिका मंझनपुर सभागार में आयोजित विधानसभा स्तरीय नमो सेवा अनकही कहानियां अंतर्गत नाट्य मंचन कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य,विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष मंझनपुर बीरेंद्र सरोज फौजी ने प्रतिभाग व कलाकारों को अंगवस्त्र पहनाकर अभिनंदन किया एवं उपस्थित कार्यकर्ताओं,आमजनमास को संबोधित किया।

जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा,समर्पण और सुशासन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत नमो सेवा-अनकही कहानियां कार्यक्रम के तहत नाट्य मंचन का आयोजन किया जा रहा है।इन नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन की यात्रा,राष्ट्र सेवा के प्रति उनके समर्पण,जनकल्याण के लिए किए गए प्रयासों और सुशासन के माध्यम से देश में हुए विभिन्न बदलावों को जीवंत एवं भावनात्मक रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है।

कहानी जब किताब में होती है तो पढ़ी जाती है लेकिन जब वही कहानी मंच पर जीवंत होती है तो महसूस की जाती है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विकास की गंगा बही है। जैसे प्रधानमंत्री जनधन योजना,उज्ज्वला योजना,स्वच्छ भारत मिशन,प्रधानमंत्री आवास योजना,आयुष्मान भारत,प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि और जल जीवन मिशन जैसी योजनाओं ने शासन की प्राथमिकताओं को गरीब,किसान,महिला और सामान्य नागरिक के जीवन से जोड़ने का प्रयास किया है।सड़क से एक्सप्रेसवे तक,रेलवे से वंदे भारत तक,गांव की पगडंडी से पक्की सड़क तक,बैंक खाते से UPI तक,घर से नल तक,गरीब के इलाज से आयुष्मान भारत तक और भारत की अर्थव्यवस्था से डिजिटल इंडिया तक विकास के अनेक क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर योजनाएं और बुनियादी ढांचे का विस्तार हुआ है।

इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक व जिला उपाध्यक्ष भोलेशंकर कुशवाहा,विधानसभा संयोजक व जिला मंत्री भास्कर सिंह,निवर्तमान विधायक मंझनपुर लाल बहादुर,जिला उपाध्यक्ष संजय जायसवाल,जिला मंत्री दिनेश पाण्डेय,फूलमती सरोज,नरेंद्र पटेल,महिला मोर्चा संयोजिका नीतू कनौजिया, मण्डल अध्यक्ष भइया लाल गौतम,जगन्नाथ दिवाकर,राजीव पाल,मनमोहन कुशवाहा,रमेश लोधी सहित कार्यकर्ता एवं आमजनमास उपस्थित रहें।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor